आईपीएल सीजन 11 अपने आक्रामक रूप में जारी है. ऐसे में आज किंग्स 11 पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह मैच आज रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई के कप्तान जहाँ महेंद्र सिंह धोनी हैं वहीँ पंजाब टीम की कमान आर. अश्विन के हाथों में है. ऐसे में आज का यह मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला है.
अगर हम चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बात करें तो चेन्नई ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल की शुरुआत जीत के आगस से कर चुकी है. जिस तरह से ब्रावो और केदार जाधवबल्लेबाजी की थी उससे तो पंजाब टीम सतर्क हो ही गयी होगी.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चेन्नई को आईपीएल से 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था और इस बार आईपीएल सीजन 11 में इस टीम को खेलने का मौक़ा मिला है और चेन्नई ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत हासिल कर चुकी है. ऐसे में अगर चेन्नई टीम की बात किया जाय तो वह इस समय काफी मजबूत नजर आरही है.
ये रही चेन्नई सुपर किंग्स टीम की प्लेइंग 11:
अंबाती रायडू, शेन वाटसन, केदार जाधव, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, हरभजन सिंह,दीपक चहर, इमरान ताहिर, मार्क वूड.
The post पंजाब टीम के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हुई घोषित, देखें प्लेइंग 11 appeared first on Viral News INC.