Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह है आईपीएल के 3 सबसे खतरनाक विदेशी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी बेस्ट टीम तैयार की है। पर यहाँ कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जो अकेले पूरी टीम पर भरी पड़ सकते है और इन खिलाड़ियों में ज्यादातर विदेशी है। यहाँ हम आपको बता रहे है उन खिलाड़ियों के बारे में जो अपनी टीम को हारा हुआ मैच जीतने की ताकत रखते है।

एबी डिविलियर्स


IPL में विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाले डिविलियर्स अकेले किसी भी टीम को हारने की ताकत रखते है और अगर इनकी जोड़ी विराट कोहली के साथ बन जाए तो ये और भी खतरनाक हो जाते है। ये कई बार हार के मुंह से जीत छीन चुके है।

एंड्रू टाई


पिछले साल IPL में डेब्यू मैच में हेट्रिक लेकर इतिहास रचने वाले टाई ने गुजरात टीम को कई मैच अपने दम पर जिताए थे। ये अकेले पूरी टीम को ढेर करने की ताकत रखते है। इस बार टाई पंजाब की टीम से आश्विन की कप्तानी में खेलने वाले है।

बेन स्टोक्स


इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक आलराउंडर माने जाने वाले बेन स्टोक्स पिछले साल और इस साल दोनों बार नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे है। और इसका कारण इनकी यही काबिलियत है की ये किसी भी टीम को हारा हुआ मैच जीता सकते है।