Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप में बने हैं ये अनोखे रिकॉर्ड्स

स्‍पोर्टस डेस्‍क। विश्‍व में कई खेल बेहद लोकप्रिय हैं उन्‍ही में कई खेल राष्ट्रिय स्‍तर पर पहचान बनाते हैं तो कई खेलों को विश्‍वस्‍तरीय खेलों के रूप में जाना जाता हैं। फुटबॉल के खेल को आज विश्‍व का हर देश पसंद करता हैं और इसकी लोकप्रियता के चलते इससे जूडे कई टूर्नामेंटस का आयोजन भी होता रहा हैं। फुटबॉल के खेल की लोकप्रियता का अंदाजा फीफा विश्‍व कप के हर एक मुकाबले से हो जाता हैं जो बेहद रोमांचक होते हैं। फीफा विश्‍व कप में कई देशों की टीमे खेलती हैं और इन टीमों के नाम इस खेल से जुडे अनेको रिकॉर्ड दर्ज हैं। आईये आज हम आपको बतातें हैं फीफा अंडर-17 विश्व कप में बने कुछ ऐसे ही जबरदस्‍त रिकॉर्डस के बारें में जिनके बारें में शायद आप जानते तक नही....

फुटबॉल के खेल में गोल की प्राथमिकता हर कोई जानता हैं। वर्ष 2017 में खेले गए अंडर-17 विश्व कप की सबसे ज्‍यादा गोल दागने वाली टीम ब्राजील हैं। ब्राजील ने 166 के दागे है। इसके अलावा दूसरे नबंर का पायदान नाईजीरिया के नाम हैं जिसने फीफा में 149 गोल दागे है। तीसरे स्‍थान पर दो देशो ने अपने जगह बनाई हैं जिन्‍होने 97 गोल किये हैं और ये दोश स्पेन और मैक्सिको हैं।

नाईजीरियाई टीम को फीफा अंडर-17 विश्व कप की सबसे सफल टीम माना जाता हैं। इस टीम ने अब तक यह खिताब कुल पांच बार अपने नाम किया हैं। नाईजीरिया टीम ने वर्ष 1985, 1993, 2007, 2013 और 2015 में फीफा के मुकाबले जीते हैं जबकि तीन बार यह टीम उपविजेता रही हैं।

ब्राजील ने फीफा विश्‍व कप को अपने नाम तीन बार किया हैं। ब्राजील के नाम फीफा के ये विश्‍व कप वर्ष 1997, 1999 और 2003) में हुए हैं। इसके अलावा घाना ने ये विश्‍व कप 1991 और 1995) सहित कुल दो बारे और मैक्सिको ने वर्ष 2005 और 2011 के रूप में दो-दो बार जीता हैं।

एशिया में फीफा विश्व कप का आयोजन सर्वाधिक हुआ हैं। भारत देश में फीफा का आयोजन कुल पांच बार हो चुका हैं। इसके अलावा जापान में वर्ष 1985 और 1993, दक्षिण कोरिया में वर्ष 2007 एवं संयुक्त अरब अमीरात में वर्ष 2013 में फीफा का आयोजन किया गया है।