Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉलीवुड के इन एक्ट्रेस का है क्रिकेटर्स से अफेयर, किसी ने कर ली शादी तो किसी ने की ब्रेकअप

इंटरनेट डेस्क: क्रिकेट और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच लव स्टोरी का सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है। कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेटर्स से अफेयर होने की खबरें आई तो किसी के ब्रेकउप की खबरे भी सामने आई लेकिन बहुत से ऐसे क्रिकेट और बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी अफेयर को शादी का रूप दे दिया। हल में ही सबसे बेस्ट उदहारण विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से लव मैरिज की तो वहीं युवराज सिंह ने ब्रिटिश मूल की भारतीय फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच से शादी कर ली। आज हम आपको बताते है कुछ ऐसे एक्ट्रेस के नाम जिनका क्रिकेटर्स से अफेयर चल रहा है।

हार्दिक पाडंया- उर्वशी रौतेला


भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि हार्दिक का दिल एली पर नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस पर आया है। बताया जा रहा है कि इन दिनों हार्दिक पांड्या उर्वशी रौतेला के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

जसप्रीत बुमराह- राशि खन्ना


भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का दिल तेलुगू एक्ट्रेस राशि खन्ना पर आ गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कमेंट नहीं किया है। राशि खन्ना ने अपने एक बयान में कहा कि वे क्रिकेट देखना पसंद करती हैं और खास कर वो बुमराह के गेंदबाजी की फैन हैं।

युज़वेंद्र चहल- तनिष्का कपूर


युज़वेंद्र चहल पिछले कुछ समय से कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग और जल्द शादी करने की खबरें भी खूब शेयर हो रही है। चहल अभी IPL 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं।

सोफिया हयात और रोहित शर्मा


बोल्ड लुक के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोफिया हयात ने रोहित शर्मा को डेट किया है। सोफिया ने 2012 में इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वे दोनों साथ थे लेकिन अब सब कुछ खत्म हो चुका है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, ये कोई नहीं जानता है।