आईपीएल 2018 के 11वें सीजन की शुरुआत 7 अप्रैल से हो चुकी है और मैच वाकई काफी रोमांचक रहे हैं। दर्शकों में भी आईपीएल का जूनून सर चढ़ कर बोलता है। आईपीएल के सीजन में कई रिकार्ड्स भी बनते रहते हैं। जिनमे चोक्के, छक्के आदि के रिकॉर्ड शामिल होते हैं।
लेकिन आज हम आपको उन खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया और उनका पहला मैच ही उनखा आखिरी मैच भी रहा। आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में।
यूनुस खान: यूनुस खान पाकिस्तान के खिलाडी हैं और उन्होंने 2008 में पहली बार आईपीएल खेला। उस समय ये राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे। बता दें कि उन्होंने अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला था। यह मैच उन्होंने 28 मई 2008 को खेला। उनका पहला मैच ही उनका आखिरी मैच भी रहा। इस मैच में उन्होंने 7 गेंदों में 3 रन बनाए।
आंद्रे नेल: आंद्रे नेल ने भी 2008 में पहला आईपीएल मैच खेला था। इस सीजन में वे मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल का पहला डेब्यू मैच खेला था। उनका यह मैच 24 मई 2008 को था। उनका यही मैच उनका आखिरी मैच भी रहा। इस मैच में नेल ने 1 विकेट लिया था।
डेमियन मार्टिन: डेमियन मार्टिन पहली बार 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ आईपीएल में उतरे थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद वे तीसरे सीजन में 2010 में खेले। उन्होंने 18 मई 2010 को आरसीबी के विरूद्ध अपना पहला मैच खेला था और यही उनका लास्ट मैच रहा।