इंटरनेट डेस्क । अपनी बल्लेबाजी के दम पर अच्छे अच्छे गेदबाजो को नचाने वाले गेल के कानों तक जब सपना चौधरी का गाना सुनायी दिया तो अपने आपको नाचने से नही रोक पाए। आईपीएल के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब की और से खेल रहें है क्रिस गेल ने अभी सनराईज हैदराबाद के खिलाफ 104 की शतकीय पारी खेली थी।
किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल कुछ ना कुछ सुर्खियों में बने रहते है और हाल ही में गेल का एक डांसिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरियाणा की सपना चौधरी के हिट गाने ;तेरी आंख्या का यो काजल पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। बिग बॉस-11 के बाद बॉलीवुड में प्रवेश कर चुकी सपना चौधरी को भी क्रिस गेल के नाच की दीवानी हो गयी है।
साथ ही बताया जा रहा है की सपना चौधरी ने खुद इस वीडियो को अपने प्रशंसकों के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस डांस के लिए केरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल की प्रशंसा की है। इस वीडियो में विस्फोटक बल्लेबाज गेल को सपना चौधरी की तरह डांस स्टेप्स करते हुए देखा जा सकता है।