Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले ही मैच में पंजाब के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, धोनी है इस के बिलकुल करीब

जालन्धर। दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 2018 का दूसरा मकाबला खेला जा रहा है और इसी बीच पंजाब की टीम आईपीएल के इस सीजन के अपने पहले ही मैच में एक अजीब रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया और यह रिकॉर्ड पंजाब टीम के कप्तान से जुड़ा हुआ है। 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और उस के बाद पंजाब की टीम की और से अब तक लगबग 10 कप्तानों को आजमा लिया है।

2008 में जब आईपीएल फ्रैंचाइजी का निर्माण हुआ था तब पंजाब फै्रंचाइजी ने युवराज सिंह को कप्तान बनाया था। पहले सीजन में पंजाब का प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा और फिर टीम की कमान श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवद्र्धने को दे दी गई। जयवद्र्धने ने लगबग पुंजाब के लिए दो साल तक पंजाब की कमान समाली थी।

इसके बाद 2011 में पंजाब को एडम गिलक्रिस्ट के रूप में नया कप्तान बनाया गया। 2012 में डेविड हसी ने उन्हें रिप्लेस किया। इसके बाद 2013 में जॉर्ज बैली, 2014 में वीरेंद्र सहवाग, 2015 में डेविड मिलर, 2016 में मुरली विजय, 2017 में ग्लेन मैक्सवेल तो इस बार 2018 सीजन के लिए रविचंद्रन अश्विन को कप्तानी सौंपी गई है।

धोनी है इस रिकॉर्ड से जुदा
पंजाब की टीम लगभग हर साल नया कप्तान बदल रही है तो वहीं, दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी इस रिकॉर्ड के बिल्कुल नजदीक बैठे हुए हैं। धोनी के नाम पर किसी भी एक फ्रैंचाइजी में लगातार नौ बार कप्तान रहने का रिकॉर्ड है। बीच में जब चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के लिए सस्पेंड हो गई थी। लेकिन जब चेन्नई दोबारा लौटी तो भी महेंद्र सिंह धोनी को ही कप्तान बनाया गया। ऐसे यह अपने आप आईपीएल के अनोखे रिकॉर्ड में शामिल होता है।