किंग्स 11 पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 44 गेंदों में 79 रनों की बहुत ही शानदार पारी खेली लेकिन फिर भी अपनी टीम को हार से बचा नहीं पाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पंजाब के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से हार गयी.
इस मैच में चेन्नई की हर के बाद सभी के मन में यही सवाल उठ रहे हैं कि आखिर फॉर्म में चल रहे ड्वेन ब्रावो की जगह इस मैच में जडेजा को पहले क्यों भेजा गया. जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ जिस तरह से बल्लेबाजी की थी इससे तो यही लग रहा है कि आने वाले मैचों में उनके खेलने के काफी ज्याद चांसेज हैं लेकिन अगले दोनों ही मैचों में जडेजा ब्रावो से पहले बल्लेबाजी करने उतरे.
जडेजा ने अंतिम ओवरों में 13 गेंदों में 19 रन जरुर बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत न दिला सके. जडेजा की बल्लेबाजी क्रम को लेकर कई लोगों सवाल उठाये हैं जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात का खुलाशा किया है.

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि वह चाहते हैं कि जडेजा टीम में मैच फिनिशर की भूमिका निभाएं. उन्होंने बताया कि मैच के समय डग आउट में कोच स्टीफन फ्लेमिंग ही बल्लेबाजी क्रम को लेकर फैसला लेते हैं. और हम उनके फैसले को लेकर यह भी चाहते हैं कि जडेजा बल्लेबाजी में टीम को फायदा पहुंचाएं. धोनी ने बताया कि टीम को जडेजा पर पूरा भरोसा है और मैनेजमेंट भी चाहती है कि जडेजा इसका इस्तेमाल करें ताकि टीम के साथ उनका भी मनोबल बढे.
The post जडेजा की बल्लेबाजी क्रम को लेकर धोनी ने किया चौंकाने वाला खुलाशा appeared first on Viral News INC.