Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कितना भी अच्छा खेल लू पर इस बल्लेबाज की तरह शॉट नहीं लगा सकता: विराट

इंटरनेट डेस्क:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली जब अपने फॉर्म में आते हैं तो उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होती है। विराट आइपीएल के 11वें सत्र में हुए चार मैचों में अब तक 201 रन बना चुके हैं। प्तान विराट कोहली का कहना है कि वो IPL 11 जितना चाहते है। आईपीएल में कप्तान विराट कोहली का अब तक का बहुत अच्छा प्रदर्सन रहा है।

कोहली और डिविलियर्स दुनिया के सबसे धुरंधर बल्लेबाज होने के साथ-साथ करीबी दोस्त भी हैं। ये दोनों आरसीबी की बल्लेबाजी की कमान संभालते हैं। लेकिन आरसीबी के कप्तान का मानना है कि एबी डिविलियर्स उनसे बेहतर खिलाड़ी हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके जैसा मैं नहीं खेल सकता। विराट ने कहा कि वह डिविलियर्स की तरह आसानी से बड़े शॉट्स नहीं खेल सकते और उन्हें डिविलियर्स की तरह खेलना नहीं आता है।

विराट ने कहा कि मैंने अक्सर इस मुद्दे पर चर्चा होते हुए सुना है कि मुझमें और डिविलियर्स में कौन बेहतर खिलाड़ी है। मैं सभी प्रारूप में खेल सकता हूं लेकिन उनके जैसा शॉट्स नहीं लगा सकता। कोहली और डिविलियर्स बहुत करीबी दोस्त भी हैं। ये दोनों आरसीबी की बल्लेबाजी की कमान संभालते हैं।