Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'विज्डन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर' के लिए हुआ विराट कोहली और मिताली राज का चयन

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार खिलाडी विराट कोहली और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को साल के सबसे प्रमुख क्रिकेटरों में शामिल किया गया है। कोहली जो कि पिछले कुछ सालों में सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में उभरे है, उनको लगातार दूसरे वर्ष के लिए प्रमुख पुरुष क्रिकेटर के रूप में नामित किया गया।

IPL में पहली बार खेलेगा भारतीय मूल का यह विदेशी खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट के लिए यह बहुत ही गौरव का क्षण है कि पुरुष और महिला टीम के कप्तानों को 'विज्डन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर' के लिए चुना गया है।

कोहली के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा था जहां उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 2818 रन बनाये थे। मिताली राज, जिन्होंने पिछले साल विश्व कप में टीम को अपनी कप्तानी से फाइनल तक पहुँचाया था, वे महिलाओं के एकदिवसीय मैचों अब तक समय की अग्रणी रन-स्कोरर के रूप में उभरी और उन्हें महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर नामित किया गया।

ये है दुनिया के 5 सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ी, इनके नाम जानकर रह जायेंगे हैरान

इस प्रतिष्ठित क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए कुल मिलाकर पांच क्रिकेटरों का चयन किया गया। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब पांच खिलाड़ियों की सूची में तीन महिला क्रिकेटरों को शामिल किया गया था।

विज्डन के संपादक लॉरेंस बूथ ने विराट कोहली की प्रशंसा की और कहा कि उनका प्रदर्शन वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक है। आईसीसी ने बूथ का हवाला देते हुए कहा, "उनके पांच टेस्ट शतकों में से तीन दोहरे शतक थे जबकि अन्य दो नाबाद थे और कोई भी उनके 1,460 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रनों जी पीछे नहीं छोड़ पाया था।"