Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWG 2018: सुशील और राहुल ने जीता गोल्‍ड

स्‍पोर्टस डेस्‍क। गोल्‍डकोस्‍ट में हो रहें 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत के स्‍टार पहलवान सुशील कुमार ने गोल्‍उ पदक जीत कर सफलता का एक नया कीर्तिमान स्‍थापित कर लिया हैं। ये सुशिल कुमार की स्वर्ण पदकों की हैट्रिक है। इन खेलो से पहले भी सुशील कुमार ने वर्ष 2010 (दिल्ली) और वर्ष 2014 (ग्लास्गो) में गोल्‍ड मेडल अपने नाम किये थे।

राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्‍ती प्रतियोगिता में सुशील कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को कडी प्रतिद्वंद्वीता देते हुए फाइनल में सिर्फ 80 सेकंड में चित कर दिया और गोल्‍ड पर कब्जा कर लिया। सुशिल ने भारत की झोली में 14वां स्वर्ण डाला हैं। सुशील ने अपने मैच को 4-0 से अपने नाम किया।

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आज सुशील के अलावा कुश्ती में राहुल अवारे ने भी भारत को गोल्‍ड मैडल दिलाया जबकि महिला कुश्‍ती में बबीता फोगाट ने सिल्‍वर मैडल अपने नाम किया। राहुल आवरे 57 किलो वर्ग के कुश्‍ती खिलाडी हैं जिन्‍होने कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से शिकस्त दी।