स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 11वें सीजन यानी आईपीएल 2018 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 7 अप्रैल शनिवार से आईपीएल का शुभारम्भ होगा। आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों सहित कई अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने शिरकत किया था। 2008 के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को आईपीएल में दोबारा खेलते नहीं देखा गया।
पर पकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल 2008 में खेले गए मैचों की छाप आज भी दिखाई देती है। जी हां आईपीएल के 10 सालों के इतिहास में आज भी एक रिकॉर्ड ऐसा है जो पाकिस्तान के खिलाड़ी के नाम है, जिसे कोई भी भारतीय नहीं तोड़ पाया है।
पिछले 10 सालो में भी नहीं यह रिकॉर्ड
साल 2008 में पकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन दे कर 6 विकेट झटके थे। सोहैल तनवीर का ये रिकॉर्ड 10 सालों बाद भी जस का तस है,
जिसे और कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिन गेंदबाज एडम ज़म्पा साल 2016 में इस रिकॉर्ड के करीब जरूर पहुंचे थे, पर तोड़ने में सफल नहीं हो पाए।
आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 गेंदबाज
पाकिस्तान के तेज सोहैल तनवीर 14 रन पर 6 विकेट ले कर आईपीएल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नंबर 1 गेंदबाज है। जबकि नंबर 2 पर एडम जम्पा मौजूद है जिनके बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े 6/19 है। वहीं अनिल कुंबले (4/5), इशांत शर्मा (5/12) और लसिथ मलिंगा (5/13) क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवे पायदान पर मौजूद हैं।