स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब और सनराईज हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (104) की शतकीय पारी कर सबकी बोलती बंद कर दी उनके बारे में बताया जाता था की अब उनमें पहले जेसी बात नही है और वो इस बात से काफी निराश थे लेकिन उनके शतक ने दिखा दिया है की वो एक महानबल्लेबाज है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की जब क्रिस गेल ने 104 रन बनाए तो इसके बाद वो भावुक हो गए थे उन्होंने कहा कि जब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आईपीएल के इस सीजन में जब उन पर भरोसा नही किया तो वह काफी दुखी थे लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी समय जब उन पर भरोसा जताया इस बात से वह काफी खुश है। क्रिस गेल ने यह पारी अपनी बेटी को बर्थडे पर समर्पित की।
क्रिस गेल ने कहा की लोगों को लगता है वह बूढ़े हो गए है और इस बात इस बात को साबित करना बहुत जरुरी था और यह शतक लगा कर उन्होंने साबित कर दिया है की वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा का उन पर जताया विश्वास बहुत सही था। साथ ही गेल ने कहा की वो अपनी टीम के लिए पूरी तरह समर्पित है।