स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन -11 में सभी टीमें अपने अपने को दमदार साबित करने में लगी हुई है जहां कल के मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को हरा कर खुद को अब भी मुकाबले में दमदार साबित कर दिया वही आज एक और काटें की टक्कर देखने को मिलेगी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान का अगर सबसे स्ट्रांग साइड है तो वह है इनकी बैटिंग, बल्लेबाजी में संजू सेमसन कमाल कर रहे है वहीं राजस्थान की गेंदबाजी जयदेव बेहतर काम कर रहें है हैदराबाद का भी हर खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहा है अब आज यह देखना दमदार होगा की मैच में राजस्थान अपना गढ़ बचा पाती है या नही ।
सनराइजर्स हैदराबाद - शिखर धवन, केन विलियमसन, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडेय, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, बेसिल थम्पी, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा,
राजस्थान रॉयल - अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, संजू सेमसन, बेन स्टोक्स, हेनरिक क्लासेन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, के गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट