Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: विराट की टीम फिर हारी मैच, लोगों ने कहा,’अनुष्का को तलाक दे दो’

इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हालत ठीक नहीं है. इस टीम ने अभी तक सिर्फ दो मैच ही जीते हैं. रविवार को उनकी टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 6 विकेट से हरा दिया. लेकिन खास बात ये है कि इस हार के बाद लोगों ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ ने उनके मीम्स ट्वीट किए, तो वहीं एक शख्स ने विराट कोहली को अनुष्का से तलाक लेने की सलाह दे डाली. व्हॉट्सऐप से लेकर फेसबुक तक पर विराट, अनुष्का का मीम शेयर किया जा रहा है जिसमें विराट कोहली रिक्शा चला रहे हैं और अनुष्का शर्मा पीछे बैठी हैं.

असल में यह तस्वीर अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ की है जिसमें विराट की जगह वरुण धवन हैं. लेकिन उसे नकारात्मक अंदाज में पेश किया जा रहा है.बता दें, इस तरह से सेलिब्रेटीज को ट्रोल करना कोई नई बात नहीं है. स्वरा भास्कर, करीना कपूर, सोनम कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय सहित कई ऐसे फेमस लोग हैं जिन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा चुका है. तंज कसते हुए कई बार ट्रोलर्स अपनी हद से गुजर जाते हैं जो कि कहीं से भी सही नहीं लगता.

ऐसे हुई थी शादी
विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इटली में गुपचुप शादी रचाई थी. वेडिंग में जोड़ी ने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे. यह शादी बोर्गो फिनोशिएटोनाम के रिजॉर्ट में हुई थी.यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट है. इस विला में एक बार में केवल 44 लोग ही रह सकते हैं. यानी विरुष्का की शादी में आए प्रति मेहमान पर एक हफ्ते में 1 करोड़ रुपये खर्च हुए. गुपचुप शादी के बाद जोड़ी ने नई दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था.

‘सुई धागा’ में बिजी हैं अनुष्का शर्मा
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. एक के बाद एक करके फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं. यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में चल रही थी जो कि अब खत्म हो चुकी है. फिल्म सुई धागा गांधी 28 सितंबर को रिलीज होगी. ये फिल्म पीएम मोदी के मेक इन इंडिया अभियान के थीम पर बनी है. इस फिल्म में वरुण एक टेलर के रोल में है. वहीं, अनुष्का एक इंडिपेंडेंट डिजाइनर के रोल में दिखेंगी. अनुष्का, ममता तो वरुण, मौजी का किरदार निभाएंगे. सुई धागा’ की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है. ‘दम लगा के हइशा’ के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है.

The post IPL 2018: विराट की टीम फिर हारी मैच, लोगों ने कहा,’अनुष्का को तलाक दे दो’ appeared first on Rajasthan Khoj Khabar.