स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है और उसमें भी टी-20 क्रिकेट में तो खेल का रोमांच अपने चरम पर रहता है। ऐसे कई मैच है जहाँ टीम 200 रन बनाने के बावजूद हार जाती है जबकि कई बार टीम कम स्कोर बनाने के बाद भी जीतने में सफल रहती है। अक्सर यह देखा गया है कि टी-20 मैचों में कम स्कोर का पीछा करना ज्यादा कठिन रहता है। आईपीएल इतिहास में भी ऐसे कई अवसर आये है जब टीम 120 रन से भी कम रन बनानकर भी मैच जीतने में सफल रही है।
1. चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (2009) -
2009 के आईपीएल में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए मात्र 116 रन बनाये और इसके बाद पंजाब को 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 92 रन पर रोककर मैच 24 रन से अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए इस मैच के स्टार मुथैया मुरलीधरन और रविचंद्रन अश्विन रहे जिन्होंने क्रमश: 8 रन पर 2 विकेट और 13 रन पर 2 विकेट लिए।
2. सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (2018) -
मंगलवार को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस को सनराइज़र्स हैदराबाद के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह उसकी टूर्नामेंट में पांचवी हार है। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने केवल 118 रन बनाये जिसमें केन विलियमसन और युसूफ पठान दोनों ने 29-29 रन का योगदान किया। इसके बाद टीम ने मुंबई इंडियंस को केवल 87 रन पर ऑलआउट कर दिया। सिद्धार्थ कौल ने 3 विकेट झटके।
3. किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस (2009) -
कुमार संगकारा की 44 गेंदों में 45 रनों की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 119 रन बनाने में सफल रही। लेकिन पंजाब के बोलर्स ने गेंदबाजी में कमाल करते हुए मुंबई को केवल 116 रन पर रोक दिया और 3 रनों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। मुंबई के लिए जेपी डुमिनी ने 59 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
4. सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम पुणे वारियर्स (2013) -
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइज़र्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ बुरी तरह से विफल रहे और 20 ओवरों में केवल 119 रन ही बना सके। लेकिन कम स्कोर के बावजूद हैदराबाद यह मैच 11 रन से जीतने में सफल रही। मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए अमित मिश्रा ने 19 रन पर 4 विकेट लिए।
5. मुंबई इंडियंस बनाम बनाम पुणे वारियर्स (2012) -
यह मैच आईपीएल इतिहास के सबसे नजदीकी मुकाबलों में से एक था। सचिन तेंदुलकर और जेम्स फ्रेंक्लिन की 50 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बावजूद टीम केवल 120 रन ही बना सकी लेकिन हरभजन सिंह और लसिथ मलिंगा की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत मुंबई की टीम यह मैच 1 रन से जीतने में कामयाब रही।