Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिलायंस Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने पैश किया सबसे सस्ता डेटा प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क:आज IPL 11 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। इससे पहले बीएसएनएल ने आईपीएल सीजन के लिए 258 रुपए में 153 जीबी का डेटा पैक पेश किया है। इसकी वैधता अवधि 51 दिन की होगी और इसमें प्रीपेड ग्राहकों को असीमित डेटा (3 जीबी प्रतिदिन) मिलेगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने बयान में कहा कि बीएसएनएल आईपीएल पैक अनलिमिटेड डेटा एसटीवी-248 पेश कर रही है। इसकी वैधता अवधि 51 दिन की होगी।

इससे पहले रिलायंस जियो ने क्रिकेट सीजन के लिए 251 रुपए में 102 जीबी के डेटा पैक की घोषणा की थी। भारती एयरटेल ने कल कहा था कि वह अपने टीवी एप पर हॉटस्टार के जरिए आईपीएल मैचों की नि: शुल्क लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगी।