आईपीएल सीजन 11 जारी है और दिन प्रतिदिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है. ऐसे में आज का रोमांचक मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में बस शुरू होने ही वाला है. कोलकाता नाईट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. और बल्लेबाजी करने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाले हैं.
अगर हम आज के मैच में दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डाले तो एक तरफ जहाँ दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की हालत बहुत ही खराब है. दिल्ली ने अब तक आईपीएल सीजन 11 में 6 मैच खेल चुकी है जिसमे इस टीम को मात्र 1 मैच ही जीत मिली है और 5 मैचों में बहुत ही करारी हार मिली है. ऐसे में आज का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए जितना बहुत ही जरुरी है.
वहीँ अगर कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की बात किया जाय तो इस टीम ने भी इस आईपीएल सीजन में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पायी है. नाईट राइडर्स ने भी अब तक 6 मैच खेल चुकी है जिसमे इस टीम को 3 मैच में जीत हासिल हुई है तो वहीँ 3 मैच में हार का भी सामना करना पड़ा है.
दोनों टीमों के आंकड़ों के हिसाब से तो यही लग रहा है कि आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत ही हम है. ऐसे में आज के मैच में जहाँ दिल्ली डेयरडेविल्स अपनी जीत का लय बरकरार रखने की कोशिस से उतरेगी वहीँ नाईट राइडर्स टीम अपनी पिछली हार का गुस्सा आज के मैच में निकाल सकती है.
The post टॉस रिपोर्ट: KKR vs DD, नाईट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला appeared first on Viral News INC.