स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2018 के दूसरा मकाबला अब से कुछ ही देर में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आमने सामने होंगे किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया हैमसलन अश्विन इन दिनो अपने तरकश में नया जोड़ने के लिए लेग स्पिन पर ज्यादा हाथ आजमा रहे हैं।
पंजाब की टीम में चार विदेशी खिलाड़ी हैं- मार्कस स्टोइनिस, डेविड मिलर, मुजीब जादरान और एंड्रू टाय, जबकि दिल्ली की टीम में चार विदेशी क्रिकेटर हैं- कोलिन मनरो, डेनायल, क्रिस मॉरिस और ट्रेंट बोल्ट. दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब इस बार दोनों टीमें अपने नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरी हैं। दिल्ली की टीम जहां गौतम गंभीर की अगुवाई में, तो वहीं पंजाब की टीम अपने नए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में मैदान में उतरकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी
किंग्स इलेवन पंजाब
मेजबान पंजाब को अपने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से इस बार भी धुआंधार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। गेल और मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं..
किंग्स इलेवन पंजाब: 1. क्रिस गेल 2. केएल राहुल (विकेटकीपर) 3. मयंक अग्रवाल/करुण नायर 4. युवराज सिंह 5. डेविड मिलर 6. मारकस स्टोइनिस 7. अक्षर पटेल 8. आर अश्विन (कप्तान), 9. एंड्रयू टॉय 10. मोहित शर्मा 11. बरिंदर सरन
दिल्ली डेयर डेविल्स: 1. गौतम गंभीर (कप्तान) 2. कोलिन मुनरो 3. जैसन रॉय 4. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) 5. श्रेय अय्यर 6. क्रिस मोरिस 7. विजय शंकर 8. अमित मिश्रा 9. मोहम्मद शमी 10. ट्रेंट बाउल्ट 11. शहबाज नदीम