आज आईपीएल 2018 का 7 वां मैच किंग्स XI पंजाब और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के बिच खेला जाना है. रॉयल चैंलेंजर बैंगलोर अपना पहला ही मैच कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ गंवा चुकी है, तो वहीं किंग्स XI पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में लोकेश राहुल के 14 गेंदों में 50 रनों की तेज अर्द्धशतकीय पारी की मदद से जीतने में सफल रही थी.
आज बैंगलोर किसी भी हालत में पंजाब को हरा अपना पहला मैच जीतना चाहेगी. बैंगलोर की टीम विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ब्रेडन मैकुलम जैसे दिग्गजों से भरी हुई है.
आइए एक नजर डालते है रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के प्लेइंग XI पर कौन सा खिलाड़ी किस जगह पर खेल सकता है.
ओपनर:

बैंगलोर के लिए पारी की शुरुआत क्विंटन डी कॉक और न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेडन मैकुलम करते हुए नजर आ सकते है. ये दोनों ही बल्लेबाज अपनी टीम को इस छोटे फ़ॉर्मेट में तेज शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते है.
मध्यमक्रम

बैंगलोर के मध्यमक्रम की जिम्मेदारी बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एवं मिस्टर 360 डिग्री के नाम से प्रसिद्ध एबी डिविलियर्स के कंधे पर होगी. टीम के लिए पांचवे नम्बर पर युवा सरफराज खान बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते है, तो 6 वें नम्बर पर हमेशा की तरह मनदीप सिंह अपने विस्फोटक अंदाज में खेलते दिख सकते है.
आल राउंडर

दिग्गजों से सजी बैंगलोर की टीम में इस बार अच्छे आलराउंडर की भी भरमार है. बैंगलोर के लिए आलराउंडर की भूमिका में क्रिस वोक्स और वाशिंगटन सुंदर दिख सकते है.
गेंदबाज

हर साल गेंदबाजी के मामले में कमजोर रही रॉयल चेलेन्जर बैंगलोर की गेंदबाजी इस साल बाकी टीमो के अपेक्षा काफी अच्छी है. बैंगलोर के गेंदबाजी का जिम्मा कुलवंत खेजरोलिया और उमेश यादव के जिम्मे होगी तो वहीं स्पिन गेंदबाजी में यजुवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर का साथ देते नजर आयेंगे.
Probable XI: Quinton de Kock, Brendon McCullum, Virat Kohli (c), AB de Villiers, Sarfaraz Khan, Mandeep Singh, Chris Woakes, Washington Sundar, Kulwant Khejrolia, Yuzvendra Chahal, Umesh Yadav
The post PLAYING XI: कोलकाता के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद विराट ने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ टीम में किया बड़ा बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on Viral News INC.