खेल डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब को सोमवार को आईपीएल लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है और इस हार से पंजाब के आर अश्विन बेहद निराश है। सीजन में टॉप पर रहने वाली किंग्स इलेवन पंजाब को बेंगलोर के खिलाफ इस हार के बाद अंकतालिका में 5वे स्थान पर खिसक गयी है।
पंजाब के 88 रन के जवाब में विराट कोहली ने नाबाद 48 और पार्थिव पटेल ने नाबाद 40 ने गेंदबाजों के साथ बुरी तरह से खिलवाड़ किया और बेंगलोरे की टीम बिना विकेट खोये इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुई। अश्विन ने हार का कारण बल्लेबाजी को बताया।
हार से निराश अश्विन ने कहा कि "वास्तव में निराशाजनक। हमारा यह पेशेवर प्रयास नहीं था। यह हमारे लिए यह एक कहानी रही है। बल्लेबाजों ने अक्सर अधिक से अधिक संघर्ष किया है। वैसे भी हमें इस प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहिए। यह बहुत आसान था। टूर्नामेंट में अब तक हमने 20 ओवर से कम ओवर नहीं खेले है और यही वह है जिस पर हमें ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि "हम एक बड़े मार्जिन से हार गए और हमारी नेट रन रेट कम हो गई। हमें मुंबई और चेन्नई के खिलाफ मैच खेलना है इनमें से अधिकतर खिलाडी लंबे समय से खेल रहे हैं उन्हें हराने के लिए अनुभव की ज़रूरत है। हमारे पास उचित गेंदबाजी हमले है।