Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोकोविच को हराकर नडाल 10वीं बार रोम मास्टर्स के फाइनल में

रोम
रफेल नडाल ने चिर प्रतिद्वंद्वी नोवाक जोकोविच को आज यहां सीधे सेटों में हराकर अपने रिकार्ड में सुधार करते हुए 10वीं बार रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

नडाल ने जोकोविच को 7-6 (7/4), 6-3 से हराकर आठवें रोम मास्टर्स खिताब की ओर कदम बढ़ाए। जोकोविच के खिलाफ 51 मैचों में यह नडाल की 25वीं जीत है जबकि 26 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।