Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 11: आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगा मुंबई

स्‍पोर्टस डेस्‍क।आईपीएल के 11वें संस्‍करण में आज का मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के बीच खेला जायेगा। मुंबई इंडियंस नेटॉस जीता औरपहले गेंदबाजी करने का फेसला किया आज के इस मुकाबले में दोनो टीमों के बीच कडी टक्‍कर देखने को मिल सकती हैं। इस मैच से पहले दोनो ही टीमों ने कोई खास प्रदर्शन नही किया हैं और पाइंट टेबल के अनुसार मुंबई इंडियंस छठें और आरसीबी पांचवें पायदान पर अपनी जगह बना पाई हैं।

दोनों ही टीम आज मैच जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगी वहीं अभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले मैच में केकेआर के हाथों 6 विकेट से हार मिली। कोहली भी इस हार से मायूस दिखे और यहां तक कह गए कि हमारी टीम जीत की हकदार ही नहीं थी। आईपीएल11 में खेले जाने वाले आज के मैच में मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी हिटमैन रोहित शर्मा के हाथों में होगी वहीं बैंगलूरू की कप्‍तानी का दरोमदार तेजतर्रार बल्‍लेबाज विराट कोहली के उपर होगा।

आज मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर कडी चुनौती पेश करेगी आरसीबी

बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं जिनमें से मुंबई ने 2 मैच जीतकर शेष 5 मैचों में हार का सामना किया हैं, वहीं आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं जिनमें से 2 मैच जीतकर शेष 5 में हार दर्ज की हैं। दोनो ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में अब तक 4-4 पाइंट अर्जित किये हैं।