खेल डेस्क। दो साल बाद अपनी 7 नंबर की पीली जर्सी में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर साथ लेकर मैदान में उतरे महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल सीजन 11 गजब का रहा। इस सीजन में न सिर्फ महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तान में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता बल्कि ये सीजन उनके लिए भी कामयाब सीजन में से एक रहा। इस सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी के साथ कई रिकॉर्ड भी जुड़े, जी हां।
ये तीन संयोग जिन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई को तीसरी बार दिलाया आईपीएल का खिताब
पहला रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम रहा कि उन्होंने तीन बार आईपीएल खिताब का चैंपियन बना चुके मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई को तीन बार आईपीएल का विजेता बनाया है। इससे पहले धोनी चेन्नई को अपनी कप्तानी में दो बार विजेता बना चुके थे लेकिन सीजन 11 को भी महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल की ट्रॉफी जीनते के साथ ही रोहित की तीन बार आईपीएल जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
सनराइजर्स हैदराबद के इस बॉलर के साथ जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
वैसे देखा जाएं तो महेन्द्र सिंह धोनी नइ इस बार भी अपनी कप्तानी से ही नहीं बल्कि अपने बल्ले और किपिंग से सभी को हर बार की तरह प्रभावित किया। अपनी शानदार और फुर्तिली विकेट किपिंग में भी उन्होंने एक नई उपलब्धि हांसिल कर ली है। महेन्द्र सिंह धोनी सीजन 11 के फाइनल मुकाबले में हैदराबद के कप्तान केन विलियमस ने को स्टंपिंग कराकर ये उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने विलियमस स्टंपिंग कराकर आउट कर रॉबिन उथप्पा के आईपीएल में सर्वाधिक स्टम्पस करने के रिकॉर्ड को तोड़ा है। महेन्द्र सिंह धोनी की विकेट कीपर के तौर पर यह 33वीं स्टंपिंग थी। इससे पहले रॉबिन उथप्पा के नाम सर्वाधिक 32 खिलाडिय़ों को स्टंप आउट करने का रिकॉर्ड था।
सीएसके में उम्र दराज खिलाडिय़ों और उनकी फिटनेस को लेकर महेन्द्र सिंह धोनी ने कही ये बात!
वहीं महेन्द्र सिंह धोन की लिए वैसे तो सभी सीजन अच्छे रहे है लेकिन इस सीजन की बात ही कुछ ओर रही जिसके कारण उन्होंने एक से बढक़र एक रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस सीजन में महेन्द्र सिंह धोनी ने चार हजार रन भी पूरे किए जिसके कारण वह आईपीएल में 4000 रनों का आंकड़ा पूरे करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। उल्लेखनीय है कि आईपीएल सीजन 11 में महेन्द्र सिंह धोनी ने 16 मैचों में 75.83 की एवरेज से 455 रन बनाए हैं।