Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीलए सीजन 11 के दो शेरों का आज होगा सामना, जो जिता वो फाइनल में

खेल डेस्क। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धानी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मंगलवार को इस सीजन में टॉप पर रही केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल सीजन 11 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में होगा। इस मैच में दोनों ही टीमें सिर्फ और सिर्फ जीत का इरादा लिए मैदान पर उतरेगी। क्योंकि जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह सीधे फाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी, हालांकि हारने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने के लिए एक ओर मौका होगा।

करो या मरो के मुकाबले में केकेआर के सामने राजस्थान रॉयल्स को बोलना होगा ;हल्ला बोल

देखा जाएं तो दोनों ही टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी लय में है जिसके कारण दर्शकों को आज के मैच में रोमांच देखने को मिलेगा। दोनों टीमों ने लीग चरण में खेले गए 14 मुकाबलों में से 9-9 मैचों में जीत दर्ज कर 18 अंक हासिल किए है लेकिन रनरेट के आधार पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शीर्ष पर रही है। चेन्नई के कप्तान और टीम इस बात से उत्साहित होगी की इससे पहले इस सीजन में सनराइजर्स के खिलाफ खेले गए अपने दोनों मुकाबलों में चेन्नई ने जीत दर्ज की है।

ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से हाराकर सुपरनोवास ने जीता मैच

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के सामने इस अहम मुकाबले में चेन्नई को हराकर पिछले मैचों में मिली हार का बदला लेने का सुनहेरा मौका है। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन और उनकी टीम चाहेगी की इस मैच में जीत दर्ज कर वह फाइनल में प्रवेश करें। देखा जाए तो इस सीजन में चेन्नई के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसके कारण उनका पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन गेंदबाजों ने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन कुछ अच्छा नहीं रहा है जो टीम के लिए चिंता का विषय है।

पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर की हत्या और फिर खुद ने ही किया ये...

वहीं हैदराबाद की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। हालांकि टीम के पास अच्छा बोलिंग अटैक है जो जिसने लो स्कोर मैच में भी विरोधी टीमों को घुटने टेकने को मजबूर किया है। तेज गेंदबाजों में जहां भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है तो वहीं स्पिनर राशिद खान और शाकिब अल हसन भी अपनी गेंदों पर बल्लेबाजों को नचाने में कामयाब हुए हैं। अब तो आज के मैच के बाद ही सामने आ पाएंगा कि जो टीम गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेगी वो ही टीम फाइनल में अपनी जगह बना पाएगी।