स्पोट्स डेस्क। आईपीएल के मैचों में हमेशा नए रिकॉर्ड बनते रहते है और रनों की बोछार होती रहती है। आईपीएल ने हमेशा ही चयनकर्ताओं के लिए नए-नए खिलाडिय़ों को चुनने का विकल्प मिला है। आईपीएल में छक्कों और चौके लगते है जिससे दर्शकों का मनोरंजन होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है आईपीएल में किन खिलाडिय़ों ने सबसे लम्बे छक्के लगाए है।
एबी डीविलियर्स
आरसीबी की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में इस सीजन का सबसे लंबा लगाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने 111 मीटर लंबा छक्का लगाया था और सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया। डीविलियर्स सबसे लंबे छक्का लगाने के मामलें में इस समय टॉप पर है।
IPL11: आज होंगें दो बडे मैच, दिल्ली से भिडेगी मुंबई वहीं चेन्नई से होगा पंजाब का मुकाबला
महेन्द्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने भी इस साल बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। धोनी ने इस सीजन में 108 मीटर लंबा छक्का लगाया और इसी के साथ दूसरे स्थान पर है।
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स ने आईपीएल के इस सीजन में कई मैचों में विस्पोटक बल्लेबाजी से बल्लेबाजी की है। एबी ने इसी सीजन में 106 मीटर लंबा छक्का भी लगाया है।
आंद्रे रसेल
कोलकाता नाइटइराडर्स की ओर से खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल भी फॉर्म में चल रहे है। इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने इस सीजन में अभी तक 105 मीटर लंबा छक्का लगाया है।
Herald