स्पोर्ट्स डेस्क:विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल आज से शुरू होने जा रहे वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन में 11वीं बार खिताब जीतने के बारे में सोच रहे हैं। नडाल का फ्रेंच ओपन में जीत का शानदार रिकार्ड रहा है और इस समय वह बहुत अच्छी फार्म में भी हैं।
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी होने के बाद भी हालेप ने एक भी ग्रैंड स्लेम खिताब जीत नहीं पाए है। इस बार अमेरिका की सेरेना विलियम्स को कोई वरीयता नहीं मिली है और वह मां बनने के बाद वह पहला ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट खेलने जा रही है।
डोपिंग प्रतिबंध से बाहर निकलने के बाद मारिया शारापोवा अपना पहला फ्रेंच ओपन खेलने उतरेगी। नडाल को 2015 में सर्बिया के नोवाक जोकोविच के हाथों क्वार्टरफाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Herald