स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल11 में आज खेले जाने वाला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। आज आईपीएल के 11वें सीजन का 41वां मैच खेला जायेगा। ये मुकाबला कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर खेले जाने वाला हैं। इस मैच में मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों मे होगी वही कोलकाता की कमान दिनेश कार्तिक के हाथों में होगी।
आईपीएल 11 में आज खेले जाने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता हैं। अगर बात पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो मुंबई और कोलकाता ने इस टूर्नामेंट औसत प्रदर्शन किया हैं। इस टूर्नामेंट में मुंबई ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिनमें से मात्र 4 में जीत दर्ज की हैं, वहीं कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिनमें से 5 मैच अपने नाम किये हैं।
संभावित टीमें-
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड, मुस्ताफिजुर रहमान, क्रुणाल पंड्या, राहुल चहर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, इविन लुइस, बेन कटिंग, प्रदीप सांगवान, सौरभ तिवारी, तजिन्दर सिंह, ज्यां पॉल डुमिनी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, मयंक मार्कंडेय, अकिला धनंजय, शरद लुंबा, अनुकूल रॉय, एमडी निधीश, मोहसिन खान, एडम मिलने, मिशेल मैक्लेनगन।
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नारायण, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभम गिल, आंद्रे रसेल, टॉम क्यूरेन, पियूष चावला, शिवम मोवी, कुलदीप यादव,विनय कुमार, रिंकू सिंह, केमरन डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, ईशांक जग्गी, टॉम कुरेन.
Herald