इण्डियन प्रीमियर लीग का आज,यानि 27 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाना तय है। होने वाले इस रोमाचंक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ भिड़ती हुई नजर आएगी। इसमें एक तरफ जहां सनराइजर्स हैदराबाद के पास गेंदबाजी में घातक खिलाड़ी मौजूद है तो वहीं दूसरी तरफ सीएसके के पास बल्लेबाजी में अनुभवी और काबिल बल्लेबाज मौजूद है। ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट फैंसों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिलती है.
इस टीम को लोगों ने बताया सबसे चहेता

इसी बीच हम आपको बता दे. इंडियन स्पोर्ट्स फैन ने हाल ही में एक सर्वे किया था,जिसमें उन्होंने इस बात का पता लगाया था कि आईपीएल की कौन सी टीम लोगों के बीच में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसके जवाब में यह बात निकलकर सामने आयी कि महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम क्रिकेट फैन्सों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
कोहली नहीं बल्कि लोगों की सबसे पसंदीदा खिलाड़ी रहा ये

इसके अलावा जब इस सीजन के आईपीएल के दौरान सबसे ज्यादा चहेते क्रिकेटर को लेकर सर्वे किया गया, तो इसमें सबसे पहला नाम महेन्द्र सिंह धोनी को प्रमुखता मिली, जिनको 27.3 प्रतिशत वोट मिले। इसके बाद विराट कोहली को 22 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया। वहीं तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को तरजीह दी गयी, जिनको 20.11 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया. यह सर्वे आईपीएल के टाॅप 12 प्लेयरों के बीच किया गया।
तो यह स्टेडियम रहा सबसे फेवरेट

किए गए सर्वे में आईपीएल की टीम और पंसदीदा क्रिकेटरों के अलावा एक और चीज का सर्वे किया गया,जिसमें यह बात लोगों से जानना चाही गयी कि उन्हें भारत में किस क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट देखना खासा पंसद है। इसमें सबसे पहला नाम मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम को दिया गया, जिसमें 30 प्रतिशत लोगों ने तरजीह दी। इसके बाद दूसरे स्थान पर कोलकाता का ईडन गार्डन रहा, जिसके लिए 20.22 लोगों ने इस स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते हुए देखने की तरजीह दी।
The post 12 खिलाड़ियों पर किये गये सर्वे के बाद इस खिलाड़ी को लोगो ने बताया IPL 2018 का पसंदीदा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.