Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन का खोला सबसे बड़ा राज, 12वीं कक्षा में इस नाम की लड़की से हुआ था प्यार

आईपीएल का यह सीजन काफी रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है. इसी के साथ ही सभी टीमें इसे अपने नाम करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं. इस समय देखा जाए, तो सनराइजर्स हैदराबाद ओर चेन्नई सुपर किंग्स टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए हैं.

धोनी ने बताई दिल की बात 

साथ ही इस आईपीएल से दोनी टीम के कप्तान केन विलियमसन ओर महेंद्र सिंह धोनी की भी तुलना की जाने लगी है. खास बात तो यह है, कि इस समय धोनी की निजी जिंदगी से जुड़ा एक ख़ास अंदाज सामने आ रहा है. जिसे जानकार सभी हैरान हो जाएंगें. गल्फ ऑयल इंडिया के एक प्रमोशनल इवेंट में धोनी ने अपने दिल की बात साँझा की.

धोनी ने बताया अपने पहले क्रश का नाम 

इस इवेंट में धोनी से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया. धोनी ने पहले कुछ संकोच दिखाया और फिर अपने पहले क्रश का राज सबके सामने खोल दिया. इस दौरान धोनी ने खुद ही बताया, कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे, तो ‘स्वाति’ नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था. यह 1999 की बात है. नाम बताने के बाद धोनी ने सभी से कहा, कि यह राज उनकी पत्नी साक्षी के सामने न खोला जाए.

गल्फ ऑयल इंडिया के इवेंट में हुए शामिल

हम आपको बता दें, कि गल्फ ऑयल इंडिया आईपीएल की फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य स्पॉन्सर है. टीम की जर्सी पर भी इसका लोगो दिखाई पड़ता है. धोनी समेत टीम के कुछ सदस्य हाल ही में एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे और जमकर मस्ती की.

ऐसा रहा है टीम का प्रदर्शन 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 में चेन्नई  की कप्तानी कर रहे हैं. चेन्नई दो साल के प्रतिबंध के बाद टूर्नामेंट में लौटी है. आईपीएल 2018 में धोनी और उनकी टीम काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. 10 में से 7 मैच जीतकर माही की टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. आईपीएल के 11वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रहा है. धोनी ने 10 मैच खेलकर 90.00 की औसत और 165.89 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए हैं.

The post महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन का खोला सबसे बड़ा राज, 12वीं कक्षा में इस नाम की लड़की से हुआ था प्यार appeared first on SportzWiki Hindi.