आईपीएल 11 में कल दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमे दिल्ली के ऋषभ पंत ने अपनी नाबाद 128 रनों की पारी से सभी को हैरान कर दिया.
आपको बता दें कि, इससे पहले साल 2017 में भी पंत ने एक साहसिक पारी खेली थी जबी उनके पिता इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे. आइये आपको बताते हैं यह भावुक कर देने वाली खबर.

आईपीएल का 42वां मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला गया जिसमे दिल्ली और हैदराबाद के बीच बेहद रोमांचक नजारा देखने को मिला. इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और उसके बाद दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 187 रनों का लक्ष्य रखा. इस स्कोर में दिल्ली के ऋषभ पंत ने अपनी नाबाद 128 रनों की विस्फोटक पारी खेली जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है. जी हां कल के मैच में ऋषभ ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और उनकी धमाकेदार पारी खेल सभी को हैरान कर दिया.

तो वहीं आपको बता दें कि, पिछले साल आईपीएल सीजन 10 में 4 अप्रैल को अचानक ऋषभ पंत के पिता का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद उनको अपनी टीम को छोड़कर अपने घर रुड़की आना पड़ा. हालांकि इसके बाद वह पिता का अंतिम संस्कार कर फिर मैदान में लौटे और उन्होंने अपनी साहसिक पारी से सबका दिल जीत लिया था.

ऋषभ पंत इस दौरान भावुक पल में पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद साहसिक खेल खेला और विराट और सचिन की तरह ही टीम के लिए अपना अंदाज दिखाया. बता दें कि, इस वक्त ऋषभ की उम्र मात्र 20 वर्ष थी. तो ऐसे में आप समझ सकते हैं कि, कैसे पंत ने खुद को संभाला होगा.
The post पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल में रचा था इतिहास, अब फिर खेली 128 रनों की नाबाद पारी appeared first on SportzWiki Hindi.