Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिरी 13 गेंदों में चेन्नै ने यूं छीनी हैदराबाद से जीत

मुंबई 
अठारहवां ओवर समाप्त होने के बाद चेन्नै सुपर किंग्स का स्कोर 97/7 था। 140 का लक्ष्य काफी दूर नजर आ रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद के पास अनुभवी गेंदबाज थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की विकेट से गेंदबाजों को मदद भी मिल रही थी। ऐसे में क्रीज पर जमे साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान डु प्लेसिस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी।  

खैर, कार्लोस ब्राथवेट के ओवर की पहली गेंद पर हरभजन सिंह ने एक रन लेकर स्ट्राइक डु प्लेसिस ने हाथों में दी। डु प्लेसिस ने शुरुआत शानदार चौके के साथ की। गेंद थोड़ी सी ओवरपिच थी और डु प्लेसिस ने कवर्स के ऊपर से शानदार शॉट लगाया। अगली गेंद ब्राथवेट ने विकेटो पर फेंकी। लेग स्टंप पर फुल गेंद को फाफ ने शानदार फ्लिक कर मैदान के बाहर भेजा छह रन। इसी के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। अगली गेंद की रफ्तार थोड़ी कम थी लेकिन डु प्लेसिस के हौसले बढ़े हुए थे। उन्होंने इस गुड लेंथ बॉल को पुल कर चार रन बटोरे। इससे अगली गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में हरभजन सिंह गेंदबाजी छोर पर रन आउट हो गए। चौका लगाकर डु प्लेसिस ने ओवर समाप्त किया। कुल रन बने 20। 
  
सनराइजर्स को हरा, फाइनल में चेन्नै की दमदार एंट्री
प्लेऑफ राउंड में IPL के पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 2 विकेट से हराकर फाइनल में दमदार अंदाज में रेकॉर्ड 7वीं बार एंट्री की है। इस लो स्कोरिंग मैच में अंत तक रोमांच बना रहा और अंतिम पलों में डुप्लेसिस की शानदार पारी की बदौलत CSK ने SRH से जीत छीन ली। आगे की स्लाइड्स में देखें, कुछ यूं रहे मैच के रोमांचक पल…

सनराइजर्स को हरा, फाइनल में चेन्नै की दमदार एंट्री
टॉस जीतकर धोनी ने अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वह प्लेइंग कंडीशंस का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। धोनी ने पहले फील्डिंग का फैसला किया था और उनके बलर्स ने इसे मैच की शुरुआत से ही सही साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। 50 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते सनराइजर्स हैदराबाद के 4 खिलाड़ी (शिखर (0), गोस्वामी (12), विलियमसन (24) और शाकिब (12)) पविलियन में थे।

सनराइजर्स को हरा, फाइनल में चेन्नै की दमदार एंट्री
SRH की टीम मुश्किलों में घिरी थी। 88 रन जोड़ते-जोड़ते टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट गंवा दिए। विलियसन (24) और यूसुफ (24) के अलावा कोई भी बल्लेबाज मैच में कुछ खास नहीं कर पाया था। यहां से कार्लोस ब्राथवेट क्रीज पर आए और उन्होंने 29 बॉल में 43 रन की पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 139/7 पहुंचा दिया। 7वें विकेट के लिए ब्राथवेट ने भुवी (7) के साथ 51 रन जोड़े। ब्राथवेट ने इस पारी में 4 छक्के और 1 चौका जड़ा।

सनराइजर्स को हरा, फाइनल में चेन्नै की दमदार एंट्री
इस मैच में सुपर किंग्स की टीम शानदार क्रिकेट खेल रही थी। धोनी ने सिर्फ 5 ही बोलर्स को इस्तेमाल किया। चेन्नै के खेमे में हरभजन सिंह और शेन वाटसन जैसे दिग्गज भी थे, लेकिन धोनी को बोलिंग में इन्हें आजमाने की जरूरत नहीं पड़ी। चाहर, लुंगी, शार्दुल और रविंद्र जडेजा ने 1-1, जबकि ब्रावो ने 2 विकेट अपने नाम किए।

सनराइजर्स को हरा, फाइनल में चेन्नै की दमदार एंट्री
140 रन का टारगेट CSK के लिए आसान नहीं होने वाला था। हैदराबाद इस टूर्नमेंट में इससे पहले भी 2 बार लॉ टोटल को डिफेंड कर चुकी थी और तीसरी बार ऐसा करने का इरादा लेकर उसकी टीम मैदान पर उतरी। सनराइजर्स ने बोलर्स ने यहां वैसा ही खेल दिखाया, जैसे कि उसे दरकार थी। 92 रन तक आते-आते CSK के 7 खिलाड़ी पविलियन में थे और अब CSK की टीम मुश्किल में थी।

सनराइजर्स को हरा, फाइनल में चेन्नै की दमदार एंट्री
सनराइजर्स के बोलर्स अपनी टीम की रणनीति के हिसाब से उम्दा बोलिंग कर रहे थे। सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटक कर चेन्नै को बैकफुट पर बनाए रखा था। 17 ओवर तक 92 रन जोड़ते-जोड़ते CSK के 7 बल्लेबाज पविलियन में थे। यहां से CSK को 30 बॉल में 48 रन की दरकार थी, जो आसान नहीं दिख रहा था।

सनराइजर्स को हरा, फाइनल में चेन्नै की दमदार एंट्री
इस सीजन में यह CSK का भले 15वां मैच हो, लेकिन डु प्लेसिस को सिर्फ 5वीं बार ही मौका मिला था। इस मैच में उन्होंने एक छोर को अंत तक संभाले रखा और अंतिम पलों में किंग्स के अंदाज में अपनी टीम को जीत दिला दी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में डु प्लेसिस ने 42 बॉल में नाबाद 67 रन बनाए। अपनी इस पारी में 5 चौके 4 छक्के जड़े। CSK की इस जीत में मैन ऑफ द मैच रहे डु प्लेसिस की निर्णायक पारी वन मैन शो जैसी रही।

अब आखिरी दो ओवर में 23 रनों की जरूरत थी। सिद्धार्थ कौल की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस थी। ठाकुर ने गेंद पर बल्ला लगाने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेती हुए फाइन शॉर्ट थर्ड मैन और विकेटकीपर के बीच से बाउंड्री के पार गई। अगली गेंद पर फिर किस्मत ने ठाकुर का साथ दिया। इस बार गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और विकेटों को चकमा देती हुई फाइन लेग बाउंड्री पर गई। 

किस्मत अब पलट रही थी। हैदराबाद के लिए परेशानियां चेन्नै के लिए उम्मीदें और देखने वालों की धड़कनें तेजी से बढ़ रही थीं। अगली गेंद पर ठाकुर ने एक रन लिया। ओवर की चौथी गेंद वाइड रही। इसके बाद अगली दो गेंदों पर तीन रन बने। ठाकुर ने ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। उन्होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका लगाकर चेन्नै सुपर किंग्स को फेवरिट बना दिया। 

आखिरी ओवर में चेन्नै को छह रनों की