आईपीएल का सीजन खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है. इसका हर मैच काफी शानदार साबित हो रहा है. अब भी सभी टीमें प्ले ऑफ में जाने की जंग में लगी हुई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित कर चुकी हैं, तो वहीं बची हुई टीमें कोशिश में लगी हुई हैं.
बैंगलोर और राजस्थान के बीच आज का पहला मुकाबला

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला होना है. दोनों ही टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने की जंग में लगी हुई है. राजस्थान और बैंगलोर दोनों ही टीमें 12-12 पॉइंट पर हैं. पर रन रेट के अनुसार देखा जाए तो बंगलौर आगे यानी पांचवें स्थान पर चल रही है.
ऑफिसियल साईट से किया विडियो शेयर

आज मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने एक फैन का वीडियो शेयर किया है. इस पर उन्होंने कैप्शन डाला है,
“यह खास फैन के लिए खास पल है. आदेश 160 किलोमीटर दूर अपने आइडल अजिंक्य रहाणे से मिलने आए. उन्हें सिर्फ राजस्थान के कप्तान से ही मिलने का मौका नहीं मिला, बल्कि आदेश ने रहाणे के साथ ब्रेकफास्ट भी किया. हम राजस्थान रॉयल्स, आदेश से उनके हीरो से मिलते देखर काफी खुश हैं, और हम विश्वास है, कि कड़ी मेहनत, समर्पण और लचीलापन के माध्यम से आदेश खुद को नायक बनने के लिए और भी रोमांचित होंगे. प्रशंसकों का धन्यवाद, आपका प्यार और विश्वास ही है जो हमें आगे ले जा रहा है.”
मेरे रोल मॉडल हैं रहाणे

इस वीडियो में आदेश कह रहे हैं,
“अजिंक्य सर मेरे रोल मॉडल हैं. अजिंक्य सर और राजस्थान का सपोर्ट करने के लिए मैं कल शाम से रहाणे जिस होटल में रुके थे, वहीं पर था. उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया. साथ ही उन्होंने मुझे मैच देखने के लिए राजस्थान रॉयल्स का टिकट दिया है. मैं 4 साल से रहाणे से मिलने की कोशिश कर रहा था अब जाकर मिल पाया हूँ.”
The post 160 किलोमीटर दूर चलकर रहाणे से मिलने पहुंचा उनका प्रसंशक, तो रहाणे ने जो किया जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.