Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की अंडर-16 टीम ने र्सिबया से गोलरहित ड्रा खेला

नई दिल्ली
भारत की अंडर-16 फुटबाॅल टीम ने चार देशों के टूनामेंट में मेजबान र्सिबया से गोलरहित ड्रा खेला। भारतीय खिलाडिय़ों ने कल सकारात्मक शुरूआत करते हुए र्सिबया के गोलकीपर को कई बार परेशान किया। तीसरे मिनट में ही रोहित धानू ने गोल की ओर शाट लगाया लेकिन यह वाइड चला गया। 

जोर्डन पर 2-1 से जीत दर्ज करने वाली भारतीय अंडर -16 टीम ने र्सिबया डिफेंस पर दबाव बढ़ाना जारी रखा। 20 वें मिनट में विपक्षी टीम के गोलकीपर ने विक्रम का शाट रोक लिया। मैच 40-40 मिनट के दो हाफ में हुआ। अब टीम कल ताजिकिस्तान से खेलेगी।