खेल डेस्क। दिल्ली डेयर डेविल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के लिए एक नयी प्रतिभा का विकास हुआ और इस प्रतिभा का नाम है अभिषेक शर्मा।इस खिलाडी ने 19 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी से अपनी प्रतिभा को दर्शाया। लेकिन उनकी यह पारी दिल्ली दैवयर डेविल्स के काम नहीं आ सकी। क्योंकि दिल्ली को इस मैच में 5विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
ऋषभ पंत के साथ पारी के अंत में अभिषेक ने भी अपने हाथ दिखाए और 4 लम्बे छक्के और और 3 चौको की मदद से उन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने अपनी 61 रन की पारी में 34 गेंदों का सामना किया ऋषभ ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। अभिषेक शर्मा जो इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अंडर -19 विश्वकप जीतने वाली टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
दिल्ली ने आईपीएल 2018 में अभिषेक शर्मा को सिर्फ 55 लाख रुपये में खरीदा था।15.1 ओवर में बल्लेबाजी के लिए अभिषेक ने 120/4 पर विजय शंकर के साथ के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने टीम साउथी के लगातार गेंदों में शानदार छक्के जड़े और उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाने में ज्यादा समय नहीं लगाया।