Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेब्यू मैच में ही दिल्ली के लिए 19 गेंदों में 46 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा के बारे में ये बाते नहीं जानते होंगे आप

Know who is abiishek sharma the new Ipl sensation

आईपीएल सीजन 11 में तीन खिलाड़ियों ने अपना करियर शुरू किया जिनमे एक अभिषेक शर्मा का भी नाम शामिल है. जी हां, दिल्ली डेयरडेविल्स से आईपीएल में डेब्यू करने वाले अभिषेक मूल रूप से पंजाब के क्रिकेट ग्राउंड से पहचान रखने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 19 गेंदों में धमाकेदार 46 रन बनाये थे. दिल्ली की तरफ अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

तो आइये आपको बताते हैं इस युवा खिलाड़ी के बारे में जिनकी उम्र 17 वर्ष है, लेकिन आईपीएल में वह शामिल हो गए हैं. यही नहीं उन्होंने इससे पहले भी कई धमाकेदार परियां खेली थी, जिसके बाद वह चर्चा में आये थे.

Know who is abiishek sharma the new Ipl sensation

आईपीएल सीजन 11 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा पंजाब के स्टेट लेवल खिलाड़ी हैं, जो पहले बार साल 2015-16 में चर्चा में आये थे. इस साल अभिषेक ने 1200 रन बनाकर देशभर के दिग्गज खिलाड़ियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था.

मांकड़ ट्रोफी पंजाब से अंडर-19 से चर्चा में आने वाले अभिषेक शर्मा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 55 लाख रूपए में खरीदा है. जी हां, पंजाब से आने वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया है, जो मिडिल ऑर्डर के अच्छे बल्लेबाज हैं.

Know who is abiishek sharma the new Ipl sensation

आपको बता दें कि, अभिषेक शर्मा को अभी एक ही मैच में खेलने का मौका मिला है, जिसमे उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 46 रनों की पारी खेली है. इस पारी के साथ ही शर्मा ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था.

हालांकि दिल्ली के फॉर्म की बात करें तो वह इन दिनों निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं और प्ले ऑफ़ से बाहर जाने की ओर अग्रसर हैं.

The post डेब्यू मैच में ही दिल्ली के लिए 19 गेंदों में 46 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा के बारे में ये बाते नहीं जानते होंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.