मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन ने केकेआर के खिलाफ अपनी तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया। बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में ईशान किशन पूरी लय में नजर आए। ईशान किशन ने 21 गेंदों में 6 छक्के और 5 चौके की मदद से 62 रन की तूफानी पारी खेली।
ईशान किशन की तूफानी पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने केकेआर को विशाल अंतर से हराया। केकेआर को इस मुकाबले में 102 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इसी बीच ईशान किशन ने अपनी तूफानी पारी के पीछे के राज का भी खुलासा किया।
ईशान ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोते हुए 210 रन बनाए।जवाब में उतरी कोलकाता की पूरी टीम 108 रन पर ही सिमट गई। ईशान किशन को कल हुए मुकाबले में मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। खास बात ये है कि ईशान किशन ने चार छक्के कुलदीप यादव के एक ओवर में लगातार जड़े थे।
रोहित शर्मा ने दी थी छूट

हमारी रनों को लेकर काफी भूख थी,लेकिन बल्लेबाजी करने से पहले हमने कोई रणनीति नहीं बनाई थी। हालांकि मैच के दौैरान रोहित शर्मा से बात हुई थी। जिसमें उन्होंने अपने अंदाज में खुलने को कहा। रोहित शर्मा ने पहले छक्के के बाद कहा था कि गेंद अच्छी आए तो छ्क्का लगाना ,अन्यथा सिंगल लेना कोई दिक्कत नहीं है। हमने यह रणनीति बनाई थी कि अगर कोई भी गेंद हमारे एरिया पर आती है,तो उसमें हम बड़ा हिट लगाएंगे।
‘उन्होंने मुझसे अपने हिसाब से खेलने के लिए कहा था। मैंने गेंद पर नजर रखकर अच्छे शॉट लगाए। आपको खुद पर विश्वास करना होता है। मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं।’
हेलीकॉप्टर शॉट के लिए किया जमकर प्रॉक्टिस

ईशान किशन झारखंड की टीम से खेलते हैं ऐसे में वो धोनी से प्रभावित ना हो ऐसा हो नहीं सकता। कल ईशान किशन ने एक हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह शॉट पंसद हैं और एसएस धोनी से काफी टिप्स भी मिली हैं।
‘धौनी भाई महान खिलाड़ी हैं। मैं भी झारखंड से हूं। वो जब भी मिलते हैं मुझे कुछ ना कुछ टिप्स देते हैं। मैं उनसे बहुत कुछ सीख रहा हूं।मैंने इस शॉट की नेट्स पर खूब प्रैक्टिस की है। मैंने सोचा था कि यॉर्कर लेंथ गेंद आई तो ऐसे ही कुछ खेलूंगा।’
The post 19 वर्षीय युवा इशान किशन ने खोला एक बड़ा राज, तो सिर्फ इस कारण महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेलने में सफल हुए थे इशान appeared first on SportzWiki Hindi.