इन दिनों भारत में तो विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच अपने चरम पर है। आईपीएल के इस सीजन ने अपना आधे से ज्यादा सफर पूरा कर लिया है। आईपीएल के समापन के कुछ ही दिनों बाद विश्व टी-20 की डिफेंडिग चैपियन टीम और विश्व इलेवन के बीच टी-20 मैत्री मैच होने जा रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच के लिए विश्व इलेवन की टीम पूरी
आईपीएल के बाद यानि 31 मई को इंग्लैंड के क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में विश्व इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए विश्व इलेवन की टीम आज पूरी हो गई है। आज आईसीसी ने प्रेस रिलीज कर आखिरी दो खिलाड़ियों पर भी मुहर लगा दी है।

न्यूजीलैंड के मिचेल मैक्लेनाघन और ल्यूक रोंकी को किया शामिल
आईसीसी ने सोमवार को विश्व इलेवन की टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ल्यूक रोंकी और न्यूजीलैंड के ही तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को शामिल किया है। विश्व इलेवन की टीम में चुने जाने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त की है।

मैक्लेनाघन ने कहा- ये है गर्व की बात
मिलेच मैक्लेनाघन ने टीम में चुने जाने को लेकर कहा कि “ये एक शानदार प्रदर्शन होगा और मैं लोगों के एक बड़े समूह के साथ भाग लेने की ओर देख रहा हूं।मैं उन लोगों के साथ खेलने को तैयार हूं जो इस मैच में गर्व महसूस करेंगे।”

रोंकी ने कहा- बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलना अच्छा
तो वहीं ल्यूक रोंकी ने कहा कि “ये सब योग्यता के कारण हुआ है और ये देखना बहुत अच्छा लगता है कि विभिन्न देशों के इतने सारे क्रिकेटरों को इस तरह के कारण के लिए एक साथ आए।”

भारत से कार्तिक और हार्दिक हैं शामिल
आपको बता दें कि विश्व इलेवन की टीम का कप्तान आईसीसी ने इंग्लैंड के वनडे और टी-20 के कप्तान ओएन मोर्गन को चुना है। मोर्गन के अलावा इस टीम में भारत की ओर से दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या, पाकिस्तान से शाहीद अफरीदी और शोएब मलिक, बांग्लादेश से तमीम इकबाल और शाकीब अल हसन, अफगानिस्तान से राशिद खान और श्रीलंका से तिसारा परेरा को चुना गया है।

कप्तान बनने पर मोर्गन ने कहा- ये हैं बड़े सम्मान की बात
ओएन मोर्गन ने विश्व इलेवन का कप्तान बनाए जाने को लेकर कहा कि “एक ऐसे पक्ष का नेतृत्व करना बड़ा सम्मान है जिसमें कई राष्ट्रों के खिलाड़ियों का चयन किया गया है, और मैं इस क्षेत्र में आने के लिए इंतजार नहीं कर सकता । ये एक गंभीर प्रतियोगिता होने का मैं वादा करता हूं।”

इस तरह है विश्व इलेवन की टीम
ओएन मोर्गन(इंग्लैंड, कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक(भारत), शाहीद अफरीदी, शोएब मलिक(पाकिस्तान), तमीम इकबाल, शाकीब अल हसन(बांग्लादेश), ल्यूक रोंकी, मिचेल मैक्लेनाघन(न्यूजीलैंड), राशिद खान (अफगानिस्तान), तिसारा परेरा(श्रीलंका)
The post चैरिटी मैच के लिए आईसीसी की विश्व एकादश टीम हुई पूरी न्यूज़ीलैंड के इन 2 खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.