Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेमार 2000 प्रतिशत फ्रांसीसी क्लब में बने रहेंगे: नासेर अल खलीफी

पेरिस
रियल मैड्रिड में नेमार के शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए पेरिस सेंट जर्मेन क्लब (पीएसजी) के अध्यक्ष नासेर अल खलीफी ने कहा कि स्टार खिलाड़ी नेमार 2000 प्रतिशत फ्रांसीसी क्लब में बने रहेंगे। नासेर ने कहा कि निश्चित तौर पर अगले ट्रांसफर विंडो तक नेमार क्लब से कहीं नहीं जा रहे।

पिछले साल ही नेमार 22.2 करोड़ पाउंड की रिकॉर्ड राशि से पीएसजी क्लब में शामिल हुए थे। इसके कुछ समय बाद ही उनका नाम रियल मैड्रिड से जोड़ा जाने लगा। अगले चार साल के लिए पीएसजी के साथ करार में बंधे नेमार ने हाल ही में चोट से उबरते हुए फुटबाॅल के मैदान पर वापसी की है। उन्होंने इस मामले पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

नासेर ने कहा, ‘‘कौन कहता है कि वह यहां नहीं रह सकते। किसी ने ऐसा कहा है? किसी ने भी नहीं। उनका हमारे साथ करार हुआ है। वह 2000 प्रतिशत हमारे साथ रह रहे हैं।’’ बता दें कि नेमार को इस साल फरवरी में लीग-1 में खेले गए एक मैच के दौरान पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी।