आईपीएल के इस सीजन का सफ़र भी अब बस एक फाइनल मैच तक का बचा है. जो की रविवार 27 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 9 सीजन में से 7वीं बार फाइनल में पहुंची है. इसी के साथ ही 2 बार आईपीएल का खिताब भी जीत चुकी है.
ईडन गार्डन में होगा फाइनल मुकाबला

अब बात करते हैं उस ग्राउंड की जहाँ यह मुकाबला खेला जाना है. फाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन ग्राउंड में खेला जाएगा. ईडन गार्डन कोलकाता नाईट राइडर की टीम का घरेलू मैदान था, लेकिन दुर्भाग्यवश कोलकाता क्वालीफायर राउंड में हैदराबाद से जीत न सकी और फाइनल की जंग से महज 13 रन से हारकर बाहर हो गयी.
ईडन गार्डन बना सर्वश्रेष्ठ मैदान

कोलकाता भले ही फाइनल की रेस से बहर हो गयी हो पर वोट के अनुसार इसके घरेलू मैदान ईडन गार्डन को आईपीएल 2018 के सीजन का सर्वश्रेष्ठ मैदान माना गया है. एक ट्वीट में, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कल बीसीसीआई की घोषणा से पहले यह खुलासा किया और उनके योगदान के लिए ग्राउंड स्टाफ का भी धन्यवाद किया.
बंगाल के क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा था, “सीएबी को यह सूचित करने में प्रसन्नता हो रही है कि ईडन गार्डन को एक बार फिर आईपीएल 2018 का सर्वश्रेष्ठ स्थान और मैदान के तौर पर सम्मानित किया गया है.”
ईडन गार्डन ने 9 मैच की मेजबानी की

इस सीजन में, ईडन गार्डन ने आईपीएल 2018 के नौ मैचों की मेजबानी की थी. इसमें मूल रूप से पुणे में होने वाले दो प्लेऑफ मैच, बोनस मैच के रूप में शामिल हैं. पश्चिमी शहर तमिलनाडु में कावेरी नदी जल विवाद के कारण पुणे को टूर्नामेंट के बीच चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू स्थान बनाने के बाद एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर कोलकाता में शिफ्ट कर दिया गया था.
राज्य के लोगो का किया धन्यवाद

गांगुली ने कहा, “सीएबी उन सभी लोगों को धन्यवाद करता है, जिन्होंने ग्राउंड स्टाफ, बीसीसीआई और आईसीसी के साथ इस सफलता में योगदान दिया है.” सीएबी के संयुक्त सचिव अभिषेक डालमिया ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट भी डाला जिसमें सभी का बहुत धन्यवाद किया.
उन्होंने कहा
“ईडन गार्डन स्टेडियम आज जो भी है वो राज्य में मौजूद क्रिकेट के प्रेमियों के कारण है. मैच के दौरान ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के उपस्थित होने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.”
The post केकेआर हुई आईपीएल 2018 से बाहर, लेकिन ईडन गार्डन ने बना डाला 2018 में ये सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.