Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-2018 के दौरान फेसबुक पर हुए 4.25 करोड़ पोस्ट

नई दिल्ली, 31मई; इस साल आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के दौरान प्रशंसकों ने 42.5 करोड़ पोस्ट, टिप्पणी और प्रतिक्रियाएं दीं। फेसबुक पर यह आईपीएल के बारे में की गई सबसे बड़ी स्तर की चर्चा है। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने इसकी जानकारी दी।

आईपीएल के 11वें संस्करण का समापन 27 मई को हुआ, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताबी जीत हासिल की।

आईपीएल के दौरान फेसबुक पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिह धोनी के बारे में अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले सबसे अधिक चर्चा की गई। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह बात कही।

इसके अलावा, फेसबुक पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद टीमों के बारे में भी अधिक चर्चा की गई।

धोनी के अलावा, चेन्नई के खिलाड़ी सुरेश रैना, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलेर को विराट कोहली, किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में भी प्रशंसकों ने चर्चा की।

मुंबई के गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान द्वारा बंगाली नववर्ष पर दी गई शुभकामना सबसे अधिक पसंद किए गए पोस्ट में दूसरे नंबर पर रहा।

The post आईपीएल-2018 के दौरान फेसबुक पर हुए 4.25 करोड़ पोस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.