Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लांच हुआ फीफा वर्ल्ड कप 2018 का एंथम सांग

आने वाले महीने की 14 जून से रूस में फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस विश्व के लिए 32 टीमों को कुल आठ ग्रुप में बांटा गया है। इस विश्वकप के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी है और इसी बीच इस फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल का एंथम लांच कर दिया गया है।


इस एंथम में हॉलीवुड अभिनेता-रैपर विल स्मिथ ने अपनी आवाज दी है और इनके साथ में निकी जैम और ईरा इस्त्रेफी ने भी स्मिथ का सहयोग किया है। इस गाने का नाम लिव इट अप है। इस एंथम पर पूरी दुनिया नाचने के लिए तैयार है।


स्मिथ ने कहा कि फीफा विश्व कप-2018 में इस तरह से मौका मिलना उनके लिए एक सम्मान की बात है। इस विश्व कप का पहला मुकाबला रूस आैर साउदी अरब के बीच खेला जायगा। इस विश्व कप में कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए 32 टीमों को कुल आठ ग्रुप में बांटा गया है।



Herald