Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र टी -20 मैच आज, जाने कब और कहाँ होगा इसका लाइव प्रसारण

लन्दन के क्रिकेट ग्राइंड लॉर्ड्स में आयोजित वेस्टइंडीज और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के बीच एकमात्र टी -20 चैरिटी मैच आज खेला जाएगा. जिसमें वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रेथवेट कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे. जबकि आईसीसी वर्ल्ड  इलेवन का प्रतिनिधित्व पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी करेंगे.

 

वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच खेले जा रहे चैरिटी मैच से जो भी फंड मिलेगा, उससे सितम्बर 2017 में आये हरिकेन तूफ़ान से क्रिकेट ग्राउंड में हुई क्षति की भरपाई  की जायेगी. जिससे उनको फिर खेलने के लायक बनाया जा सके. इस चैरिटी मैच में कई देशों से आये खिलाड़ी प्रतिभागी होंगे. भारत के तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के साथ अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी खेलेंगे.

मैच कब और कहाँ खेला जायेगा

वेस्टइंडीज और आईसीसी वर्ल्ड इलेवन के बीच आयोजित यह मैच लन्दन के लॉर्ड्स में 31 मई 2018 को यानी आज खेला जायेगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम को 6 बजे खेला जायेगा.

वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच एक टी-20 मैच खेला जाएगा। यह एक चैरिटी क्रिकेट मैच होगा,  इस मैच से कमाए हुए पैसों का इस्तेमाल ‘हरीकैन’ तूफान से हुई क्रिकेट के स्टेडियम की  तबाही की भरपाई लिए किया जाएगा।

हम आपको बता दें कि  कि इस मैच का आयोजन क्रिकेट मैरीलिबॉन क्रिकेट क्लब (एमसीसी), क्रिकेट वेस्टइंडीज  (सीडब्लूआई) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीडब्लू) मिलकर कर रहे हैं।

तीनों बोर्ड के प्रबंधक इस क्रिकेट मैच से जुटाए हुए पैसों से डॉमिनिका के विंडरसर पार्क और जेम्स रोनाल्ड वेबस्टर पार्क को सुधारेंगे।

2017 में आए हरीकैन तूफान की तबाही में इन दोनों क्रिकेट स्टेडियम को बड़ा नुकसान हुआ था। इस मैच में आये हुए फंड इस्तेमाल स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए किया जायेगा.

The post आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र टी -20 मैच आज, जाने कब और कहाँ होगा इसका लाइव प्रसारण appeared first on SportzWiki Hindi.