जुलाई में होने वाली डार्विन स्ट्राइक लीग से डेविड वॉर्नर और कैमरॉन बेनक्रॉफ्ट वापसी करने को तैयार हैं। बेनक्रॉफ्ट पूरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, लेकिन वहीं डेविड वॉर्नर की वापसी केवल दो मैचों के लिए हो रही है। बॉल टेंपरिंग के बाद दोनों खिलाड़ी की वापसी ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बता दें, कि डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से रोक लगी है।
बेनक्रॉफ्ट और वार्नर की हुई वापसी

डार्विन स्ट्राइक लीग में दोनों खिलाड़ी की वापसी काफी महत्वपूर्ण है और वापसी को लेकर दोनों ही काफी खुश हैं। बैनक्रॉफ्ट की वापसी पूरी सीरीज के लिए हुई है। वहीं डेविड वार्नर 21 और 22 जुलाई को दो मैचों में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 50 ओवर और टी-20 दोनों ही खेल के फार्मेट शामिल हैं। डेविड वार्नर 50 ओवर की सीरीज का हिस्सा होंगे। प्रतियोगिता का मुख्य मकसद स्थानीय लेवल पर उभरते हुए खिलाड़ियों को अनुभव प्रदान करना है।
12 महीने का लगा है बैन


द.अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने के आरोप में डेविड वॉर्नर और स्मिथ पर 12 महीने का बैन लगा है। वहीं बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन है। तीनों ही खिलाड़ी पर अंतर्राष्ट्रीय मैच और शेफील्ड शील्ड सीरीज खेलने पर रोक लगी है। हालांकि, वो दुनिया भर में कहीं भी घरेलू सीरीज में हिस्सा ले सकते हैं।
कनाडा लीग में भी खेल सकते हैं वॉर्नर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वॉर्नर अगली गर्मियों में रैंडविक पीटर्सम की ओर से चार मैचों में खेल सकते हैं। वहीं बेनक्रॉफ्ट पर्थ में विलीटन के लिए लाइन-अप करेंगे। खबरों की माने, तो डेविड वॉर्नर अगले महीने टोरंटो में होने वाली ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल सकते हैं। इसी टूर्नामेंट नें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की भी वापसी हो रही है। एक बयान जारी करते हुए मंगलवार को वॉर्नर ने कहा,
”मैं वास्तव में जुलाई में स्ट्राइक लीग में खेलने की उम्मीद करता हूं। हमने प्रतियोगिता के बारे में बहुत कुछ सुना। मैं इस महीने के शुरू में डार्विन में ही थे और इस लीग का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक हूं।”
एनटी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि
“उनकी मौजूदगी और अनुभव हमारे खिलाड़ियों के लिए अमूल्य हैं। स्ट्राइक लीग अंतराज्यीय खिलाड़ी और विदेशी खिलाड़ियों का शानदार मिला- जुला रोल है।”
The post डेविड वॉर्नर के प्रशंसकों के लिए आई अच्छी खबर, इस टी-20 और वनडे लीग में खेलते हुए आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.