Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 नारायण से एक ओवर में 21 रन खाकर इस खिलाड़ी ने की शर्मनाक हरकत

नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल टूर्नामेंट के 49वें मैच में राजस्थान राॅयल्स के आॅलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने सुनील नारायण को आउट करने के बाद एक शर्मनाक हरकत कर दी। ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच को केकेआर ने राजस्थान से मिले 143 रनों के लक्ष्य को 18 ओवरों में ही हासिल कर लिया। 

ऐसा था मामला
दरअसल, सुनील नारायण क्रिस लिन के साथ कोलकाता के लिए ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने पहला ओवर फेंक रहे कृष्णप्पा गौतम की क्लास लगा दी। सुनील नारायण ने गौतम के ओवर में (6, 4, 6, 4, 1) पांच गेंदें खेल कर 21 रन बना दिए। इसके बाद कृष्णप्पा गौतम काफी निराश दिखाई दिए, दूसरे ओवर के लिए बेन स्टोक्स आए। स्टोक्स की दूसरी ही गेंद पर नारायण गौतम को कैच दे बैठे। इसके बाद गौतम ने गुस्से में गेंद को उस तरफ फेंका जिस तरफ सुनील नारायण दौड़ रहे थे। 
 

इससे पहले कोलकाता ने राजस्थान को महज 142 रनों पर ऑल आउट कर दिया। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 27 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अंत में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 18 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। केकेआर के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए। शिवम मावी और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली।