Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाहिड़ी प्लेयर्स चैम्पियनशिप के पहले दिन संयुक्त 27वें स्थान पर

पोंटे वेड्रा
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी तीन अंडर 69 का स्कोर करके प्लेयर्स चैम्पियनशिप के पहले दिन संयुक्त 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डस्टिन जानसन समेत छह खिलाड़ी बोगी मुक्त छह अंडर 66 स्कोर करके शीर्ष पर हैं। 

उनके साथ एलेक्स नोरेन, 2012 यूएस ओपन विजेता वेब सिम्पसन, चेसोन हेडली, मैट कूचार और पूर्व विजेता पैट्रिक केंटले शीर्ष पर हैं। टाइगर वुड्स संयुक्त 69वें स्थान पर है।