आईपीएल 2018 बहुत ही शानदार मोड़ पर आ चूका है. इसका हर मैच कुछ नया ही रोमांच लेकर उभरता है. मैच के अंत तक यही नहीं कहा जा सकता कि कौन सी टीम जीतेगी और कौन सी टीम हारेगी. आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर भी निर्णय बदलने में देर नहीं लगती. आईपीएल का यही अंदाज लोगों को भाता है.
दर्शक जितना ज्यादा इस मैच को एन्जॉय करते हैं उससे कही ज्यादा खिलाड़ी करते हैं. हर मैच में खिलाड़ी कोई न कोई नया रिकॉर्ड अपने नाम करने की धुन में लगे रहते हैं. साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन कर के आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने में लगे हुए हैं. अभी तक देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों ने टॉप थ्री में अपनी जगह बरकरार की हुई है.
राहुल ने टीम को वापस टॉप थ्री में पहुँचाया

अभी कुछ मैच से पंजाब ने टॉप थ्री में जगह खो दी थी पर कल यानी 6 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद से पंजाब फर टॉप थ्री में आ गयी है. किंग्स इलेवन पंजाब ने बेहतरीन प्रदर्शन कर के मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया हैं. इसमें खासतौर पर केएल राहुल का हाथ रहा. उन्होंने 54 गेंदों में नाबाद रह कर 84 रन की पारी खेली. साथ ही मैदान में डंटे रह कर टीम को अहम जीत दिलाई.
राहुल ने व्यक्त की ख़ुशी

किंग्स इलेवन पंजाब की इस जीत के बाद हीरो बन चुके के एल राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, “कल रात को बहुत अच्छा गेम खेला गया और शानदार जीत मिली. मुझे बहुत खूशी है कि मैं अपनी टीम के लिए गेम खत्म कर सका. सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.”
Great Game and Great Win last night. So Glad I could finish it for the team.
Thank you for all the love and wishes!
@lionsdenkxip @redbullindia #Grateful #LivePunjabiPlayPunjabi pic.twitter.com/MbIZAZxbYV
— K L Rahul (@klrahul11) May 7, 2018
पंजाब को मिली जीत

इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन बनाए. पंजाब को जीत के लिए 153 रन बनाने थे, जिसे इस टीम ने लोकेश राहुल की तूफानी पारी के दम पर 18.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. पंजाब के ओपनर बल्लेबाजी लोकेश राहुल ने 54 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.
The post टॉप 3 में पहुंची पंजाब तो लोकेश राहुल ने किया ऐसा ट्वीट जो मात्र कुछ देर में सोशल मीडिया पर हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.
Thank you for all the love and wishes!
