करीब तीस साल पुराने रोड रेज के मामले में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला चल रहा है,जिसको लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इस सुनवाई में नवजोत सिंह को राहत मिलते हुए इस मामले में बरी कर दिया।
इस क्रिकेटर को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू को इसके पहले पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने इस मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद हाइकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था,जहां से उन्हें राहत मिलते हुए बरी कर दिया गया।
लगा था गैर इरादतन हत्या का आरोप

वहीं सिद्धू के वरिष्ट वकील आरएस चीमा ने पीठ के समक्ष अपनी बात को रखते हुए कहा कि, हाइकोर्ट का आदेश मेडिकल साक्ष्यों पर आधारित नहीं है,बल्कि यह पूरी तरीके से अनुमान पर आधारित नजर आ रहा है और ऐसे में इस तरह के अनुमान के साथ कोई भी फैसला देना औचित्य नहीं है. साथ ही उन्होंने गुरनाम सिंह की मौत के सही वजहों के कारण को लेकर अस्पष्टता थी।
आज हुआ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आपको बता दे, अगर आज सुप्रीम कोर्ट नवजोत सिंह सिद्धू को तीन साल की सजा पर अन्तिम मुहर लगा दी होती तो वे वे तत्काल समय से ही अयोग्य करार दिए जाते। साथ ही उनकी सजा खत्म होने के बाद छह वर्षों तक चुनाव भी वे नहीं लड़ सकते।हालांकि अब उनके बरी होने के बाद यह खबर उनके लिए बड़ी राहत की बात होगी।
विक्रांत गुप्ता ने ट्वीटर के माध्यम से दी जानकारी
SC acquits Navjot Sidhu https://t.co/Kx6hQJamVC
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) May 15, 2018
कभी टीम इण्डिया की तरफ से खेल चुके नवजोत सिंह सिद्धू के हाईकोर्ट से बरी होने पर आज तक के स्पोर्ट्स एंकर विक्रांत गुप्ता ने अपने ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दी,जिसे उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के बरी होने की बात ट्वीटर के माध्यम से बतायी।
The post नवजोत सिंह सिद्धू पर पिछले 30 सालों से चले आ रहे गैर इरादतन हत्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना अंतिम फरमान, बड़े जुर्माने के साथ सुनाया गंभीर फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.