Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज है उस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का जन्मदिन जिसने महज 30 साल की उम्र में ही क्रिकेट को कह दिया था अलविदा, लेकिन आज भी है बड़ा नाम

साल 1985 की बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड चैंपियनशिप में ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ बनकर छाए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का आज 56 वां जन्म दिन है। इस तरह आज रवि शास्त्री पूरे 56 साल के हो गए है।

ख़ास बात यह है कि क्रिकेट के फैंस के के दिलों पर राज करने वाले शास्त्री ने सिर्फ 30 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इनका जन्म साल 27 मई 1962 को हुआ था।

याद हो कि इन्होंने एक ही ओवर में छह छक्के लगाकर गैरी सोबर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी की बराबरी की थी और अपने कैरियर में कई कारनामे अपने नाम किये थे और अब भारतीय मुख्य टीम के कप्तान है। इनके जीवन से जुड़े कई मजेदार किस्से रहे है। कहा जाता है कि ये अर्जेंटीना की टेनिस स्टार गैब्रियला सबातिनी के दीवाने भी कभी रह चुके है साथ ही इनका नाम बॉलीवुड की महान अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ भी सुनने को मिला था।

कहा जाता है कि अर्जेंटीना की मशहूर टेनिस स्टार गैब्रियला सबातिनी जो अपने खूबसूरती के लिए दुनिया भर में छाई हुई थी और इसी कारण भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे इस कारण ये उनसे मिलने के लिए अर्जेंटीना चले गए थे, लेकिन सुनने को यह भी मिल रहा है कि जब गैब्रियला सबातिनी इनके बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा “शास्त्री कौन है।”

बता दें कि कहा यही जाता है कि रवि शास्त्री गैब्रियला सबातिनी को प्रपोज करने के लिए अर्जेंटीना गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने यह खंडन किया था, कि वो किसी और काम के सिलसले में ही गए थे। लेकिन कुछ भी हो इस शानदार किस्से को इनके जीवन से जोड़ दिया गया है और आज भी इनके किस्सों को याद किया जाता है।

कैसा रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर

रवि शास्त्री ने साल 1981 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर की थी और इसके कुछ ही महीनों बाद नवम्बर महीने में वनडे क्रिकेट का भी आगाज किया था। इन्होंने साल 1992 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपनी सेवायें दी थी जब्क्की हाल फिलहाल ये टीम इंडिया के मुख्य कोच है और आज अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे है।

The post आज है उस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का जन्मदिन जिसने महज 30 साल की उम्र में ही क्रिकेट को कह दिया था अलविदा, लेकिन आज भी है बड़ा नाम appeared first on SportzWiki Hindi.