Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

31 गेंदों पर शतक मारनेवाले डीविलियर्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा

लाइव सिटीज, स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने आज सबको चौंका दिया. उन्होंने बड़ी घोषणा कर दी. वनडे के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले डीविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर क्रिकेट प्रेमियों को ही नहीं, पूरे खेल जगत को स्तब्ध कर दिया. डीविलियर्स ने महज 31 गेंदों पर शतक लगाया था. दक्षिण अफ्रीका की मीडिया से आ रही खबर के अनुसार डीविलियर्स ने क्रिकेट के सभी तरह के फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की है.

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस अहम खिलाड़ी ने बुधवार को इसकी घोषणा की तो एक पल के लिए किसी को विश्वास नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय डीविलियर्स ने अपने फॉलोअर्स के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, इस मुश्किल फैसले को लेने से पहले मैंने लंबे समय तक विचार किया. लेकिन, मुझे लगता है कि अब इसे छोड़ देने का वक्त आ गया है.

उन्होंने लिखा कि मेरे टीम के साथियों, क्रिकेट साउथ अफ्रीका और देश के अंदर और दुनियाभर में मेरा समर्थन करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद. गौरतलब है कि अब तक डीविलियर्स ने 114 टेस्ट खेलकर 8765 रन बनाए हैं. वहीं 228 वनडे में 9577, आैर टी-20 में 78 मैच खेलकर 1672 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 22 आैर वनडे में 35 शतक दर्ज हैं. डीविलियर्स के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 31 गेंदों में शतक लगाने का विश्व रिकाॅर्ड है.

डीविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकाॅर्ड है. उन्होंने विंडीज के खिलाफ 18 जनवरी 2015 को वॉन्डर्स स्टेडियम में 31 गेंदों में शतक ठोका था. डीविलियर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन को पछाड़ यह रिकाॅर्ड बनाया था. एंडरसन ने 1 जनवरी 2014 को विंडीज के खिलाफ हुए वनडे मैच में 36 गेंदों में शतक जड़ा था. ऐसा लग रहा था कि एंडरसन का यह रिकाॅर्ड आसानी से नहीं टूटेगा, लेकिन डीविलियर्स ने साल बाद उनसे तेज शतक लगा दिया.

वनडे में सबसे तेज 150 रन पूरे करने का रिकाॅर्ड भी इन्हीं के नाम है. डीविलियर्स ने 2015 के विश्व दाैरान 27 फरवरी को विंडीज के खिलाफ सिडनी में 66 गेंदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेली थी. इस दाैरान उन्हें 150 रन महज 64 गेंदों में पूरे किए थे जो एक विश्व रिकाॅर्ड है. उनसे पहले आॅस्ट्रेलिया के ओपनर शेन वाॅटसन ने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ 83 गेंदों में 150 रन बनाए थे.

The post 31 गेंदों पर शतक मारनेवाले डीविलियर्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा appeared first on Live Cities.